फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर पहुंचे मंत्री अमन अरोड़ा, कई मुद्दों पर की बात

Nivedita Updated Fri, 24 Apr 2026 03:08 PM IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने जालंधर दौरे के दौरान कई अहम मुद्दों पर बयान देते हुए कहा कि युवाओं में नशे की लत की शुरुआत स्कूल-कॉलेजों से हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर अध्यापक और परिवार मिलकर काम करें तो समाज में बड़ा बदलाव संभव है। हालांकि उन्होंने माना कि अध्यापकों को अन्य ड्यूटी में लगाने से पढ़ाई प्रभावित होती है, लेकिन इससे सामाजिक सुधार भी होता है। मंत्री ने दावा किया कि शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने बड़ी प्रगति की है और अब राज्य ने केरल जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि पहले पंजाब का स्थान 16-18 के बीच होता था, लेकिन अब शिक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है और हर बच्चे पर सरकार की नजर है। बेअदबी कानून पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट प्रदेश के करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए लाया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर सख्त रोक लगाई जा सके। गैंगस्टर और नशे से जुड़े कंटेंट पर मंत्री ने कहा कि ओटीटी और फिल्मों को नियंत्रित करना केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। लॉरेंस बिश्नोई पर बनी फिल्मों को पूरे देश में बैन किया जाना चाहिए, केवल पंजाब स्तर पर यह संभव नहीं है। स्कूलों में खाली पदों पर उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में करीब 16,500 शिक्षकों की भर्ती की गई है। हालांकि अभी भी कई पद खाली हैं, लेकिन सरकार लगातार भर्ती और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार पर काम कर रही है। मेगा पीटीएम के जरिए अभिभावकों की भागीदारी बढ़ी है और सरकारी स्कूलों की ओर छात्रों का रुझान भी बढ़ा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें