जालंधर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में माैत हो गई। आरोप है कि ससुराली सिविल अस्पताल में महिला का शव रखकर फरार हो गए। मायके वालों की तरफ से मोर्चुरी में रखे शव को लेकर लोगों द्वारा हंगामा किया गया। परिजनों ने महिला के कत्ल के आरोप लगाए है। मृतका की चाची सुमन ने कहा कि उनकी भतीजी गाैरी की शादी को 6 से 7 साल हो गए थे। उसकी बेटी और बेटा है। परिवार ने आरोप लगाए हैं कि महिला को ससुराल वाले काफी परेशान करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। ससुराल पक्ष फ्रैंड्स कालोनी में रहता है। परिवार ने महिला को गला घोंटकर मारने के आरोप लगाए है।