फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक हुए लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग कुमार पासवान

Nivedita Updated Mon, 20 Jul 2026 07:54 AM IST

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही सियासी पार्टीयों के नेताओं का जालंधर के डेरों में आना जारी है। हाल ही में जहां बीजेपी व कांग्रेस के नेताओं ने डेरा सचखंड बल्ला में आकर संत निरंजन दास जी से मुलाकात की थी, वहीं अब लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग कुमार पासवान डेरा सचखंड बल्ला में पहुंचे। डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक होने के बाद उन्होंने संत निरंजन दास जी से मुलाकात की। चिराग कुमार पासवान ने बताया कि वह अमृतसर के बाद जालंधर में पहुंचे है। वह संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी मां सरदारनी है व यहां मेरे नानके हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी राम विलास पासवान की सोच रही है कि उनकी पार्टी का विस्तार पंजाब में भी हो। धीरे धीरे आने वाले चुनावों को देखते हुए पार्टी पंजाब में विस्तार करना चाहती है। उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक दृष्टि और पार्टी की दृष्टि से नहीं बल्कि आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि जैसे बिहार राज्य में उनकी पार्टी का विस्तार हुआ है और पार्टी के कई नेता चुनकर सांसद और विधानसभा तक पहुंचे है। अब वैसी ही सोच उनकी पंजाब के लिए भी है। उन्होंने कहा कि मैं आधा सरदार और पंजाबी हूं, इसलिए मेरी जिम्मेदारी पंजाब के परिवार की ओर भी बनती है। इस सोच को पूरा करने की चाह की उम्मीद में वह आए है। उन्हें पूरा भरोसा है कि पंजाब की जनता से भी उन्हें डेर सारा प्यार मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें