फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और स्पा सेंटरों में पुलिस की दबिश

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 24 Apr 2025 08:09 PM IST

नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत वीरवार को पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, संयुक्त पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शहर भर में विभिन्न रणनीतिक स्थानों पर विशेष निरीक्षण और तलाशी अभियान चलाया। ऑपरेशन की जानकारी देते हुए कमिश्नर ने कहा कि इस पहल का प्राथमिक उद्देश्य अवैध नशीली दवाओं के व्यापार पर नकेल कसना और शहर की सीमा के भीतर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। इस अभियान में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्पा सेंटर और थाना बस्ती बावा खेल के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों जैसे अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्रों की जांच की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें