फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर पुलिस ने ड्रग्स हॉटस्पॉट्स 20 इलाकों में विशेष अभियान चलाया, लोगों ने विरोध किया

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 21 Dec 2025 01:18 PM IST

शहर में नशे और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार 20 चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर विशेष और टारगेटेड कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। ये सभी हॉटस्पॉट आम जनता की शिकायतों और सेफ पंजाब हेल्पलाइन से प्राप्त इनपुट के आधार पर चिन्हित किए गए थे। इस व्यापक अभियान की कमान खुद पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने संभाली। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ 40 क्वार्टर्स, न्यू बारादरी क्षेत्र में मौके पर पहुंचकर ऑपरेशन की ग्राउंड लेवल पर निगरानी की। इसके अलावा, अन्य ड्रग-प्रभावित इलाकों में संबंधित थाना प्रभारियों ने गैजेटेड अधिकारियों की सीधी देखरेख में सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दूर-दराज के इलाकों और चिन्हित ड्रग हॉटस्पॉट्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, नशे से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे फोकस्ड और सख्त ऑपरेशन आगे भी लगातार जारी रहेंगे। वहीं क्वार्टर्स में तलाशी अभियान का लोगों ने विरोध किया और कहा कि यहां नशेड़ी नहीं रहते और न ही कोई नशा बेचता है। पुलिस कर्मियों से बहस के बाद सीनियर अधिकारियों ने मौके पर मामला शांत करवाया और सर्च अभियान रुकवा दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें