फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में प्रशासन ने अली मोहल्ला में नशा तस्कर का अवैध मकान ढहाया

जालंधर में ड्रग्स के खिलाफ जंग अभियान के तहत प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। इस बार अली मोहल्ला में प्रशासन ने अवैध निर्माण पर अपना पीला पंजा चलाया। कार्रवाई के दौरान डीसीपी नरेश डोगरा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, यह घर अमरजीत नामक व्यक्ति का था, जिस पर 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि अमरजीत ने गैर-कानूनी तरीके से यह मकान बनाया हुआ था, जिसे नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर ढहा दिया।अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई ड्रग्स के खिलाफ जंग के तहत की गई है, ताकि ऐसे अपराधियों को सख्त संदेश दिया जा सके जो अवैध कमाई से संपत्तियां खड़ी कर रहे हैं। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि “अगर ऐसे सख्त कदम लगातार उठाए जाएं तो पंजाब जल्द ही नशामुक्त हो सकता है।”

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें