फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में इंसानियत शर्मसार, मृतक का पर्स और मोबाइल लेकर चोर फरार

Nivedita Updated Mon, 02 Mar 2026 09:28 AM IST

जालंधर के गांव हजारा (कंगनीवाल) से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सतीश एंड कंपनी में कार्यरत एक व्यक्ति पाइप लाइन की खुदाई का काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। लेकिन दुखद बात यह रही कि घटना के बाद मौके पर मौजूद अज्ञात चोर मृतक का पर्स और मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गया। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में गहरा रोष पाया जा रहा है। जहां एक ओर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं दूसरी ओर ऐसी हरकत ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें