जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक सक्रिय गिरोह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर क्राइम ब्रांच के इंचार्ज इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह और थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभार राकेश कुमार की टीम ने विशेष अभियान चलाकर 5 आरोपियों को काबू किया। आरोपी 2 एक्टिवा और एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर देर रात और तड़के लोगों को निशाना बनाते थे। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि 28 मार्च को सुबह करीब 3:50 बजे नागरा रोड पर अनिल कुमार से तेजधार हथियारों के बल पर मोबाइल फोन और 2000 रुपये की नकदी लूट ली गई। आरोपियों ने उसी दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल सवार गुरविंदर सिंह पर हमला कर उसे घायल कर दिया और उसका मोबाइल व मोटरसाइकिल छीनने की कोशिश की। इन घटनाओं के संबंध में थाना डिवीजन नंबर 1 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं व आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने कुंदन शाह उर्फ कुंदन, जतीन कुमार उर्फ काकू, जशन मेहरा और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं अन्य की अन्य की संलिप्तता की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपियों से बड़ी बरामदगी 2 चोरी की एक्टिवा, 15 लूटे गए मोबाइल फोन जोकि (लैदर कॉम्प्लेक्स, शिव नगर नागरा और मकसूदां इलाके से छीने गए), 3 किरचें, 1 दातर, 1 चाकू और नकदी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया है। पूछताछ के दौरान अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।