जालंधर के नकोदर रोड पर पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) के एक कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर फर्जी नाका लगाकर राहगीरों से अवैध वसूली करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों और एक सतर्क निहंग सिंह की मुस्तैदी से आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।