फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियाें से भरा ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलटा, चार जख्मी

Ankesh Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 10:00 PM IST

कपूरथला से सुल्तानपुर लोधी आ रहा सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा अचानक असंतुलित होकर गांव झल्ललेईवाला के पास सड़क किनारे खाई में पलट गया। जिससे इसमें सवार चार लोग जख्मी हो गई। जबकि कुछ को मामूली खरोंचे आई हैं। जिन्हें सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। घायलाें की पहचान राजू कुमार, सीमा देवी और वीना कुमारी के रूप में हुई है। जख्मियों में एक नन्हा बच्चा भी शामिल है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक राहगीर जिंदर पंडित ने बताया कि वह कपूरथला की तरफ से काम से लौट रहे थे और यह ई-रिक्शा उनके आगे जा रहा था। लेकिन अचानक गांव झल्ललेईवाला के पास अचानक ई-रिक्शा सड़क किनारे खाई में पलट गया और उसमें बैठे कुछ लोग जख्मी हो गए। जबकि कुछ को मामूली खरोंचे आईं। हादसे में जख्मियों को एक छोटे हाथी टेंपो से सिविल अस्पताल में लाया गया। सिविल अस्पताल के डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके पास एक एक्सीडेंट का केस आया था जिसमें एक महिला, उसका पति और दो बच्चे घायल हुए थे। उन्हें प्राथमिक उपचार देकर भेज दिया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें