फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: 74वां अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर 2025-26 का भव्य समापन

Ankesh Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 08:23 PM IST

जालंधर। पीएपी मुख्यालय, जालंधर में 7 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित 74वां अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर 2025-26 वीरवार को रंगारंग समापन समारोह के साथ संपन्न हो गया। 12 मार्च को आयोजित समापन समारोह में अतिरिक्त डीजीपी/स्टेट आर्म्ड पुलिस जालंधर श. एम.एफ. फारूकी, आईपीएस मुख्य अतिथि रहे, जबकि संयुक्त निदेशक, आईबी श. बिधु शेखर, आईपीएस विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि के आगमन पर गिद्धा और भांगड़ा की शानदार प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। इसके बाद भव्य अश्वकला (इक्वेस्ट्रियन) शो ने दर्शकों का मन मोह लिया। डीआईजी एडमिन पीएपी-कम-आयोजन सचिव श. इंदरबीर सिंह, आईपीएस ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। अपने संबोधन में श. बिधु शेखर ने खिलाड़ियों की सराहना की, वहीं श. एम.एफ. फारूकी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें