पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे की मौत होने पर परिवार को ढांढस बंधाने राधा स्वामी डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों मोहिंदर सिंह केपी के निवास स्थान पर पहुंचे। मोहिंदर सिंह केपी उनके गले लग कर खूब रोये। डेरा प्रमुख ने केपी परिवार को सांत्वना दी। बता दें कि शनिवार रात को जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में हुए सड़क हादसे में मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही सभी पार्टियों के नेता व अन्य गणमान्य उनके घर अफसोस जताने पहुंच रहे हैं।