शक्तिपीठ श्री देवी मंदिर सरोवर की कार सेवा करने के लिए भक्तों का जमवाड़ा लगा हुआ है। इस कार सेवा में सोमवार को भी भारी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर अपना जीवन सफल किया। इस पुण्य कार्य में शहर की मंदिर कमेटियों के सदस्य व भक्तजन तन-मन से लगे हुए हैं। सोमवार को भी कार सेवकों ने जय माता की जैकारे लगा कर इस सेवा के कार्य को शुरू किया व अपना धार्मिक कर्तव्य निभाया। इस दौरान आस्था भक्ति का संगम भक्तों के अंदर देखने को मिला। कारसेवा में दूर दराज से सैकड़ों श्रद्दालु पहुंच रहे हैं। सोमवार को स्कूल के बच्चों ने इस कार सेवा में भाग लेकर मां के दरबार में अपनी हाजरी लगवाई। इस कार सेवा में सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें शहर को विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने तन, मन,धन से कारसेवा सेवा की। इस कारसेवा में पुरूष, महिलाओं के साथ बच्चों ने भी अपना फर्ज निभाया। सुबह कारसेवा की शुरुआत से पहले ही भक्त मंदिर में जुटने शुरू हो गए थे। बता दें कि 2003, 2016 के बाद तालाब की स्वच्छता का अब 2025 में प्रयास किया गया है।