फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इस्तीफा नहीं, गिरफ्तारी चाहिए': जालंधर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री मान का पुतला फूंका

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के इस्तीफे के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है। जालंधर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। कांग्रेस के शहरी प्रधान राजिंदर बेरी समेत कई नेताओं ने कहा कि जब एफसीआई के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या से पहले जारी वीडियो में मंत्री का नाम लिया है, तो कार्रवाई में देरी क्यों की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केवल इस्तीफा लेना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मांग की कि लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती, कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी। इस प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई और पूरे मामले की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच की मांग दोहराई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें