नेशनल हाईवे पर गांव खैहरा के पास डीएस ढाबे के नजदीक इंडो-कनेडियन बस ने ऑल्टो कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया, जहां एक घायल को गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार सवार दिल्ली में निरंकारी सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पठानकोट जा रहे थे। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू करवाया गया। कार से मिले कपड़ों के 9 बैग, नकदी और जरूरी दस्तावेज घायलों के परिचित को सौंपे जाने की जानकारी दी गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।