थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने लूट-पाट करने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर उनसे छीनी गई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, बताया कि एडीसीपी-1 आकर्षि जैन और एसीपी नॉर्थ संजय कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार 1 जनवरी को चार मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक प्रवासी व्यक्ति को तेजधार हथियार दिखाकर आर-15 (नीले रंग) मोटरसाइकिल लूट ली थी। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-1 जालंधर में मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली।पुलिस जांच को आगे बढ़ाते हुए 6 जनवरी को शेष फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी की गई तीन अन्य मोटरसाइकिलें भी रिकवर की गई हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जालंधर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से शहर में लूट-छीन की वारदातों पर लगाम लगाने में बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार निवासी न्यू गुरु नानक नगर, राजन कुमार निवासी शिव नगर, अमित कुमार उर्फ लिफाफा निवासी न्यू गुरु नानक नगर और आकाश कुमार उर्फ काछी निवासी न्यू गुरु नानक नगर जालंधर के रूप में हुई है।