फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकोदर में दो गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, युवक की गोली लगने से मौत

जालंधर देहात के नकोदर एरिया में दो गुटों में ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं। घटना में एक युवक की मौत हुई है और तीन चार लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से र्फाच्यूनर, डिज़ाईर गाड़ीयां ज़ब्त की हैं और 2-3 युवकों को हिरासत में लिया है। घटना में घायल युवक युवराज को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जबकि गोलीबारी में एक गुट का युवक दिलप्रीत वासी कंग साबू भी जख्मी हुआ है। जानकारी के मुताबिक देर शाम नकोदर से शंकर बाइपास टी पॉइंट पर र्फाच्यूनर और डिज़ाईर गाड़ियों में आए युवक आमने सामने हो गए। शंकर बाइपास चौक में स्थित जिम-कम-सर्विस स्टेशन के बाहर दोनो गुटों में ताबड़तोड़ गोलियां चली। इसी बीच सरेराह गोलीबारी की आवाजें सुनकर जिम में काम करने वाला युवक युवराज बाहर आया और उसे भी गोली लग गई। सरेआम हुई गोली बारी की घटना से दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही नकोदर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से र्फाच्यूनर, डिज़ाईर गाड़ियां तथा तीन युवको को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें