फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंजाब में नशे पर प्रहार, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्करों की एक करोड़ की संपत्ति जब्त

भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Jul 2024 08:02 PM IST

पंजाब के कपूरथला के भुलत्थ क्षेत्र में नशे और नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब सरकार की मुहिम के तहत सब डिवीजन भुलत्थ पुलिस ने थाना सुभानपुर में गांव हमीरा में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद व्यक्ति बलविंदर सिंह और बलदेव कौर उर्फ निक्को की 63 लाख 51 हजार और 36 लाख 2 हजार 928 रुपये की संपत्ति जब्त कर उनके घर के बाहर नोटिस चिपका दिया गया है।  भुलत्थ पुलिस ने दोपहर 2 बजे इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी सुरिंदर पाल धोगड़ी और सुभानपुर थाना प्रमुख कंवरजीत सिंह बल ने बताया कि 20 फरवरी 2020 को गांव हमीरा के कथित आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ भुंदा को एनडीपीएस के एक पुराने मामले में नामजद किया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें