फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी आशिक संग मिलकर महिला ने रची अपने ही घर में लूट की साजिश

Nivedita Updated Sat, 28 Feb 2026 04:49 PM IST

मोगा के धर्मकोट क्षेत्र में 26 फरवरी को दिनदहाड़े हुई डकैती की सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि जिस महिला ने लूट की कहानी सुनाई थी, उसी ने अपने नशेड़ी प्रेमी के साथ मिलकर पूरे घटनाक्रम की साजिश रची थी। जानकारी के अनुसार 26 फरवरी को धर्मकोट के अधीन गांव जलालाबाद पूर्वी निवासी मास्टर सुखपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सुबह करीब 11:45 बजे दो नकाबपोश युवक उनके घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। आरोपियों ने घर में मौजूद उनकी पत्नी वनजीत कौर को धमकाकर बांध दिया और उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया। इसके बाद घर से करीब 10 तोले सोना, 15 हजार रुपये नकद, एक एलईडी और एक इन्वर्टर बैटरी लूटकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए धर्मकोट पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धर्मिंदर सिंह निवासी धर्मकोट और सुखचैन सिंह निवासी कैला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि इस पूरी लूट की साजिश मास्टर सुखपाल सिंह की पत्नी वनजीत कौर ने ही रची थी। जांच में सामने आया कि वनजीत कौर और धर्मिंदर सिंह के बीच काफी समय से अवैध संबंध थे। धर्मिंदर सिंह नशे का आदी था और कपड़े सिलाई का काम करने के कारण दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। इसी दौरान वनजीत कौर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर में लूट का झूठा नाटक रचा और पहले भी उसे सोने की अंगूठी दी थी। धर्मिंदर सिंह ने अपने साथी सुखचैन सिंह को साथ लेकर इस वारदात को अंजाम दिया और वनजीत कौर ने पुलिस को गुमराह करने के लिए नकली डकैती की कहानी बनाई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 6 तोले सोना (हार, लॉकेट, झुमके, किटी सेट, अंगूठियां और कड़ा), इन्वर्टर बैटरी, एलईडी, वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल और कपड़े बरामद कर लिए हैं। डीएसपी धर्मकोट जसविंदर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि मामले में और गहन पूछताछ की जा सके और अन्य तथ्यों का भी पता लगाया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें