सुंदरचक-भोआ रोड पर हैवी लोडेड वाहन की पेट में आने से युवक की मौत हो गई है। घटना गत रात करीब 8 बजे की रही है। उक्त युवक दुकानदार था और बीती रात को अपनी दुकान बंद करके घर वापस जाने लगा रास्ते में यह घटना घटित हो गई। वहीं रविवार सुबह मृतक युवक के परिजनों और गांव निवासियों ने शव रोड पर रख पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। धरने की वजह से मीनिंग मटेरियल से भारी कई ट्रक लोगों ने रोक दिए। मृतक की पहचान रोहित कुमार उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने कहा कि उक्त लिंक रोड से आए दिन हैवी लोडेड वाहनों की चपेट में आने से कई लोग घायल हो चुके हैं और क्यों की जान चली गई है लेकिन फिर भी जिला प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त रोड पर ऑन ड्यूटी करीब 6 साल पहले एक पुलिस कर्मचारी की ऐसी ही घटना में मौत हो गई थी और इसके बाद भी कई लोग हैवी लोडेड वाहनों की चपेट में आने से मर गए और कई घायल हो गए। लेकिन, तब भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया था और अगर अब भी जिला प्रशासन कुंभकरणी नींद से नहीं जागा तो वह लोग पक्के तौर पर धरना लगा सड़क जाम करेंगे। धरने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस मुलाजिम भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पीड़ित परिवार और गांव वालों को आश्वासन दिलाया कि वह डीसी पठानकोट से बातचीत करके इस मामले पर ठोस कार्रवाई करवा यहां से गुजरने वाले हैवी लोडेड वाहनों पर रोक लगाएंगे। हालांकि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।