फिरोजपुर का सीमावर्ती गांव बारेके साथ सटी बस्ती के लोग यहां भरे गंदे पानी से काफी परेशान है। बस्ती में बरसात का पानी और गांव के छप्पड़ का पानी घुसकर तालाब का रूप धारण कर गया है। यहां के लोग इस गंदे पानी से बहुत परेशान है। गंदे पानी से लोगों को तमाम बीमारियां हो रही है। लोगों का कहना है कि इस पानी के कारण वह अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने देते हैं , ताकि खेलते समय छोटे बच्चे पानी में गिर कर मर ना जाए। कुछ दिन पहले ही दो बच्चे इस भरे पानी में गिर गए थे जिन्हें बस्ती के लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई। ग्रामीणों का कहना है कि राजनीतिक लोग भी इनके पास आते तो जरूर हैं लेकिन वोट मांग कर चले जाते हैं। उनकी समस्या का निवारण कभी नहीं किया है।