फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में आठ किलो हेरोइन, पिस्टल और दो किलो अफीम के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त अभियान दौरान 8 किलो 236 ग्राम हेरोइन, दो किलो अफीम, एक पिस्तौल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीरवार उक्त चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि बीएसएफ और पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर सीमावर्ती गांव भाने वाला के खेतों में सर्च अभियान शुरू किया। बुधवार रात बीएसएफ ने उक्त गांव के ऊपर आसमान में पाकिस्तानी ड्रोन की मूवमेंट देखी थी। सर्च दौरान हेरोइन के पंद्रह पैकेट मिले। ये सभी पीले रंग व लाल रंग की टेप से लिपटे हुए थे। उक्त पैकेटों में सात किलो 777 ग्राम हेरोइन थी। आरोपी कृष्ण सिंह निवासी गंदू किलचा उताड़ और वरिंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर-5 गली नंबर-एक खालसा कॉलोनी, दुलचीके रोड को काबू किया। दो किलो अफीम के साथ कर्णवीर सिंह निवासी गांव अच्छे वाला, आरिफके को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नाबालिग को भी पकड़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें