जिले के जंडवाल क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली सप्लाई ठप रहने के कारण गुस्साए लोगों ने पठानकोट-चंबा नेशनल हाईवे जाम कर बिजली विभाग और सरकार खिलाफ रोष जताया। लोगों के प्रदर्शन के चलते आम जनता इसमें कई घंटे भीषण गर्मी में परेशान हुई। यहां तक की कई बीमार लोग वाहनों की लंबी लाइन में फंसे रहे और प्रदर्शनकारियों और जाम में फंसे लोगों के बीच तू तू मैं मैं भी होती नजर आई। दोनों तरफ से नेशनल हाईवे जाना होने पर मौके पर पुलिस प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसी भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन पुलिस प्रशासन के समझाने के बावजूद भी प्रदर्शनकारी टस से मस नहीं हुए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पिछले कई दिनों से उनके क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप होने की वजह से ना तो पीने का पानी मिल रहा है और ना है लोगों को मूलभूत सुविधाओं मिल रही है। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शनकारी नेशनल हाईवे पर डटे रहे।