फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया मोगा के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल सोमवार को मोगा जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने गांव संघेरा सहित सतलुज नदी के जलस्तर बढ़ने से प्रभावित अन्य क्षेत्रों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नदी के बांध का निरीक्षण किया और किसानों की समस्याएं सुनी। दौरे के समय जिला प्रशासन के अधिकारी और भाजपा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए सभी मंत्रियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उसी कड़ी में मोगा के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ितों से जानकारी ली गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें