पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर विशेष आपरेशन के जरिए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 पैकेट में बंद 5 किलो से अधिक हेरोइन बरामद हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक पिस्तौल, 13 जिंदा कारतूस व चार मैगजीन भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने यह खेप ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगवाई थी। इस मामले में एक आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि जलालाबाद की सदर पुलिस के एसएचओ शिमला रानी की अगुवाई में पुलिस टीम ने बीएसएफ के साथ मिलकर आपरेशन चलाया और कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी के घर के आंगन में छिपा कर रखी पांच किलो से अधिक हेरोइन, एक पिस्तौल, तीन मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।आरोपियों की पहचान करनैल सिंह निवासी गांव चक्क बजीदा तथा गुरप्रीत सिंह निवासी चक्क टाहलीवाला के रूप में हुई, जबकि इनका साथी बलविंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव चक्क टाहलीवाला फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।