फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में 180 किलो चूरा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 04 Feb 2026 04:44 PM IST

पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोगा के बाघापुराना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 180 किलो चूरा पोस्त के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बाघापुराना के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फूलेवाला पुल के पास ज्ञान सिंह और जसकरण सिंह, निवासी मलके, भारी मात्रा में चूरा पोस्त लेकर किसी को सप्लाई करने के इरादे से बैठे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड की और दोनों आरोपियों को 180 किलो चूरा पोस्त सहित काबू कर लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें