संसद भवन में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी से हाथ नहीं मिलाया। दोनों नेताओं के बीच तल्खी बढ़ गई है। राहुल गांधी ने बिट्टू से कहा कि तुम वापस (कांग्रेस में) जरूर आओगे। बिट्टू ने कहा, आप देश के हित में काम नहीं कर रहे हैं। इसके बाद रवनीत बिट्टू ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने राहुल गांधी के साथ हाथ नहीं मिलाया।