फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा: पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

मोगा पुलिस ने पुलिसकर्मी बनकर लोगों से ठगी और अवैध वसूली करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह ने बताया कि थाना सिटी साउथ पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पुलिस कर्मचारी बताकर आम लोगों से पैसे वसूलते थे और उन्हें धोखा देते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम गोपाल और अमनदीप के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे और उनसे अवैध रूप से पैसे वसूलते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है और क्या इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं। डीएसपी ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा आरोपियों के अन्य साथियों और संभावित ठगी की वारदातों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिसकर्मी बनकर संपर्क किए जाने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें