फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से हो रही सड़क दुघर्टनाएं, संबंधित विभाग सो रहा कुंभकर्ण की नींद

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Oct 2025 11:40 AM IST

फिरोजपुर में ट्रैफिक नियमों को ताक पर रख कर सड़कों पर दिनदहाड़े पराली की गांठें लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में दौड़ रहे हैं। यही नहीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर ईंटें लादकर तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली इस कार्य के लिए नहीं है। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली सिर्फ खेतीबाड़ी के इस्तेमाल वास्ते हैं। आरटीए विभाग फिरोजपुर की मिलीभगत से ये सब कुछ हो रहा है। इसके अलावा धान का सीजन है, ट्रकों पर ओवर लोडिंग धान के बैग लदे देख सकते हैं। ऐसे ही वाहनों से सड़कों पर एक्सीडेंट बढ़ रहें हैं। ट्रक यूनियन, ईंट भट्ठे व पराली से बनने वाले प्रोडेक्ट फर्मों से संबंधित विभाग की मिलीभगत है। तभी फिरोजपुर की सड़कों पर ये वाहन दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहनों से सड़क हादसे भी बढ़ रहें हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें