फगवाड़ा के लोगों को नाईयां वाला चौक से झटकईयां चौक तक भारी का सामना करना पड़ा जिससे आम जनता बहुत परेशान होना पड़ा। ना तो नगर निगम प्रशासन दुकानदारों को अपना सामान दुकानों के बाहर रखने से रोक पा रहा है और न ही ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रख पा रही है। अधिकारियों को बार बार गुहार लगाने के बावजूद कोई भी अधिकारी इस समस्या के समाधान के लिए कुछ नहीं कर रहा है जिससे लोगों का कीमती समय और पैट्रोल बर्बाद हो रहा है। लोगों ने मांग की है कि इन बाजारों में कार और ई रिक्शा का प्रवेश बंद किया जाए लेकिन इसके बावजूद लोग कारें, ई रिक्शा तथा मालवाहक वाहन लेकर बाजार के पीक समय में घुस जाते हैं जिससे आम जनता को वहां से गुजरने में परेशानी होती है। लोगों ने फगवाड़ा प्रशासन से इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने की मांग की है।