दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी की फर्जी वीडियो पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में आतिशी के बयान की वीडियो को भाजपा ने एडिट कर झूठे सबटाइटल लगाए। आतिशी का कोई भी बयान विधानसभा के रिकॉर्ड पर नहीं गया, अगर जाता तो स्पीकर को इसकी पूरी जानकारी होती। भाजपा जानबूझकर गलत जानकारी फैलाकर धर्म के नाम पर पंजाब में नफरत भड़काने की कोशिश कर रही है। फॉरेंसिक जांच में साफ हो चुका है कि आतिशी ने “गुरु” शब्द कहा ही नहीं। आम आदमी पार्टी ऐसी घटिया राजनीति की सख्त निंदा करती है और इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।