फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेलर में जहरीली गैस का कहर: एलीवेटर की सफाई के दौरान एक मजदूर की मौत, दो की बची जान

मोगा के सब-डिवीजन धर्मकोट के अंतर्गत गांव लोहगढ़ स्थित जेबी शेलर में एलीवेटर की सफाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों की जान बच गई। यह हादसा 24 जून को उस समय हुआ जब तीन मजदूर करीब 20 फुट गहरे कुएं में उतरकर एलीवेटर की सफाई कर रहे थे और वहां मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत और राहत कार्य के बाद तीनों मजदूरों को कुएं से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने गुरदीप सिंह निवासी घल्ल कलां को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मजदूर जसप्रीत सिंह निवासी घल्ल कलां ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ शेलर में एलीवेटर की सफाई करने गया था। जैसे ही वे कुएं में नीचे उतरे, वहां मौजूद जहरीली गैस के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने पहले अपने स्तर पर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन गैस की अधिक मात्रा के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया, जिसने पानी का छिड़काव कर वातावरण को सुरक्षित बनाया और तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस के पायलट सुरिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन कुएं में जहरीली गैस होने के कारण राहत कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण था। फायर ब्रिगेड की सहायता से तीनों व्यक्तियों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया, जहां गुरदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर एकमजोत सिंह ने बताया कि दो मजदूरों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि तीसरे मजदूर गुरदीप सिंह की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें