फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा-जालंधर हाईवे पर टिप्पर ने कार को मारी टक्कर, दो घायल

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Dec 2025 07:45 PM IST

फगवाड़ा-जालंधर हाईवे पर कार को पीछे से आ रहे एक टिप्पर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार में सवार दो लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब वे गोराया से फगवाड़ा की ओर आ रहे थे तभी आगे जा रही एक गाड़ी ने इंडिकेटर देकर मुड़ने का संकेत किया। इस दौरान कार सवारों ने अपनी गाड़ी रोक ली लेकिन पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबी कतारें लग गई जिसके कारण यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें