फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा रिफाइनरी की टाउनशिप में तीन मजदूरों की माैत

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 May 2025 02:45 PM IST

बठिंडा रिफाइनरी की टाउनशिप में स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में गैस चढ़ने के कारण तीन मजदूरों की मौत हो गई है। बठिंडा रिफाइनरी की रामसरा रोड पर स्थित टाउनशिप में मंगलवार को ठेकेदार कंपनी के चार कर्मचारियों की तरफ से एसटीपी की सफाई की जा रही थी। इस दौरान सभी को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। सूचना मिलने पर सेहत व सुरक्षा टीम की तरफ से मौके पर पहुंचकर प्रभावितों को तुरंत बठिंडा एम्स में ले जाया गया और घटना की सूचना प्रबंधन की तरफ से तुरंत जिला प्रशासन को दी गई। काफी प्रयास के बावजूद तीन कर्मियों को बचाया नहीं जा सका, जबकि एक ही हालत स्थिर बनी हुई है। मृतकों की पहचान, सुखपाल सिंह, राजविंदर सिंह व अस्तर अली के रूप में हुई है। जबकि कृष्ण कुमार की हालत खतरे से बाहर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें