फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा राधे-राधे ट्रस्ट की ओर से मनाया तीज का त्योहार, विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा भी पहुंचीं

Nivedita Updated Mon, 17 Aug 2026 02:51 PM IST

मोगा में राधे-राधे ट्रस्ट की ओर से तीज का त्योहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। पंजाब में सावन के महीने में मनाए जाने वाले इस पारंपरिक पर्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा विशेष रूप से शामिल हुईं। इस अवसर पर महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर गिद्धा और भांगड़ा प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को रंगों और उत्साह से भर दिया। महिलाओं ने तीज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक दौर में यह त्योहार धीरे-धीरे अपनी पहचान खोता जा रहा है। ऐसे में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सराहनीय प्रयास हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक गीतों तथा नृत्य के माध्यम से इस पर्व का आनंद लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें