फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की 2 दिवसीय कलम छोड़ हड़ताल शुरू

Nivedita Updated Mon, 17 Aug 2026 01:55 PM IST

पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर फरीदकोट के मिनी सचिवालय स्थित विभिन्न सरकारी दफ्तरों में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने दो दिवसीय कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हुआ, वहीं अपने जरूरी काम करवाने के लिए कार्यालयों में पहुंचे लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, राज्य के मिनिस्टीरियल कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, डीए की बकाया किस्तें जारी करना, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करना तथा अन्य लंबित मांगों को पूरा करना शामिल है। इस संबंध में मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन के प्रांतीय नेता गुरनाम सिंह विर्क ने बताया कि मांगों को लेकर हाल ही में चंडीगढ़ में प्रदेश स्तरीय रैली भी आयोजित की गई थी। इसी संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए 17 और 18 अगस्त को राज्यभर के करीब 45 विभागों के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों द्वारा कलम छोड़ हड़ताल की जा रही है।उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को जल्द स्वीकार नहीं किया तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज किया जाएगा। 27 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया गया है, जिसके तहत सरकारी मशीनरी को पूरी तरह ठप करने की चेतावनी दी गई है। गुरनाम सिंह विर्क ने कहा कि डीए की बकाया किस्तों के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भी कर्मचारियों के पक्ष में फैसला दे चुका है, लेकिन इसके बावजूद सरकार भुगतान करने में आनाकानी कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें