फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में अध्यापक यूनियनों की रोष रैली, फिरोजपुर–लुधियाना रोड जाम

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 18 Jan 2026 04:34 PM IST

मोगा में 14 दिसंबर को चुनाव ड्यूटी के लिए जाते समय सड़क हादसे में एक अध्यापक दंपति की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद मृतक दंपति के परिवार और अध्यापक यूनियनों ने सरकार से उनके दो बच्चों की पूरी पढ़ाई का खर्च, एक सरकारी नौकरी और 4 करोड़ रुपये मुआवज़े की मांग की थी। हालांकि सरकार की ओर से केवल 10-10 लाख रुपये मुआवज़ा देने का ऐलान किया गया, जिससे परिवार और अध्यापक यूनियनों में भारी रोष बना हुआ था। इसी के विरोध में आज मोगा की दाना मंडी में पंजाब भर की विभिन्न अध्यापक यूनियनों ने एक विशाल रोष रैली का आयोजन किया। रैली के बाद अध्यापकों ने सड़क जाम करने की घोषणा की। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके चलते पुलिस और अध्यापकों के बीच टकराव हो गया। इसके बाद अध्यापकों ने फिरोजपुर–लुधियाना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। अध्यापक यूनियनों का कहना है कि जब तक पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ उनकी बैठक नहीं करवाई जाती और मृतक परिवार को न्यायोचित मुआवज़ा नहीं दिया जाता, तब तक उनका धरना और आंदोलन जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें