फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना पुलिस की पहल: पहली बार लगा शिकायत निवारण कैंप, एसएसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 18 Jan 2026 04:34 PM IST

खन्ना पुलिस ने जिले में पहली बार लोगों की समस्याओं और शिकायतों के निवारण के लिए विशेष कैंप का आयोजन खन्ना की मलेरकोटला रोड पर बने एएस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हाल में किया। कैंप में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपने मसले अधिकारियों के सामने रखे। एसएसपी खन्ना दर्पण अहलूवालिया ने बताया कि पब्लिक और पुलिस के बीच तालमेल रहेगा तो शिकायतों का निपटारा जल्दी और बेहतर ढंग से किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कई शिकायतें मौके पर ही हल कर दी गईं। एसएसपी अहलूवालिया ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे कैंप लगातार लगाए जाएंगे ताकि लोगों का पुलिस पर भरोसा मजबूत हो।उन्होंने अपील की कि लोग बिना हिचक अपनी शिकायतें पुलिस तक पहुँचाएँ और जांच में सहयोग करें। अहलूवालिया ने स्पष्ट किया कि कुछ शिकायतें गंभीर या तकनीकी होते हैं, जिन्हें उच्च अधिकारियों तक भेजना पड़ता है। ऐसे मामलों में थोड़ा समय लगता है, लेकिन पुलिस का लक्ष्य एक ही है-अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजना और शिकायतकर्ता को न्याय देना।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें