फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री के खिलाफ अध्यापक यूनियन ने निकाली रोष रैली

कस्बा कोहरियां में सरपंच और उनके समर्थकों के तीखे विरोध व धक्का-मुक्की के बावजूद 3704 अध्यापक यूनियन अपनी आवाज बुलंद करने में सफल रही। आंदोलन को उस समय बड़ा बल मिला जब इलाके के कई सामाजिक और किसान संगठन, अध्यापकों के समर्थन में उतर आए। सभी संगठनों ने एकजुट होकर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ कस्बा कोहरियां के बाजारों में एक विशाल और जोरदार रोष रैली निकाली। - सरपंच की रोक के बाद और मजबूत हुआ आंदोलन, जुटे कई संगठन इससे पहले जब अध्यापक कोहरियां पहुंचे थे, तो गांव के सरपंच मालविंदर सिंह और उनके समर्थकों ने गांव में विकास कार्य होने का तर्क देकर उन्हें प्रदर्शन करने से रोक दिया था। इस दौरान दोनों पक्षों में भारी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई थी। लेकिन इस टकराव की खबर फैलते ही कई अन्य संगठन अध्यापकों के हक में कोहरियां पहुंच गए। भारी समर्थन मिलने के बाद आंदोलनकारी पीछे नहीं हटे और आखिरकार वित्त मंत्री के हलके में रैली निकालकर ही दम लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें