फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल

बठिंडा में बीबी वाला रोड पर डॉक्टर बड़ियाल अस्पताल से फौजी चौक की तरफ जा रही स्विफ्ट डिजायर कार की ट्रैफिक लाइट टी-पॉइंट पर एक सफारी कार से टक्कर हो गई। हादसे में स्विफ्ट कार पलटियां खा गई तथा सड़क किनारे पार्क की हुई एक अन्य एक्सयूवी-700 गाड़ी से टकरा कर उलट गई। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर सुमित माहेश्वरी, आकाश गर्ग एंबुलेंसों सहित मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से कार को सीधा कर सभी घायलों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को संस्था की एंबुलेंस टीमों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां एक घायल को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों की पहचान कुंवर संग्राम सिंह (22 वर्ष) पुत्र इकबाल सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब, गगनदीप सिंह (21 वर्ष) पुत्र तजिंदर सिंह निवासी गुरदासपुर, हरकरम सिंह (21 वर्ष) निवासी फतेहगढ़ साहिब तथा मृतक की पहचान अनमोल के तौर पर हुई। सभी बठिंडा के रामपुराफूल वेटरनरी कॉलेज के विद्यार्थी थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें