फिरोजपुर में शुक्रवार की रात को पाकिस्तान ड्रोन द्वारा किए गए हमले के बाद से सीमावर्ती गांव के जो लोग अपना कीमती सामान, बच्चे और पशुओं को लेकर सुरक्षित जगहों पर गए थे वे लोग युद्ध विराम की घोषणा के बाद भी अपने घरों में नहीं लौटे हैं। हुसैनी वाला से सटे सीमावर्ती गांव में सन्नाटा छाया है । वहां जो लोग मौजूद हैं उनका कहना है कि जो लोग यहां से गए हैं और जो लोग यहां अभी तक रह रहे हैं यह सभी भारत-पाकिस्तान के बीच में सोमवार को होने वाली बैठक के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। उसी के बाद जो लोग गांव छोड़कर गए हैं वह अपने घरों को वापस लौटेंगे। ग्रामीण गुरदेव सिंह का कहना है कि गांव में पूरी तरह से सन्नाटा है बहुत कम लोग गांव में रह गए हैं। आज दोनों देशों के बीच होने वाली बैठक के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। निर्णय शांति वाला रहा तो लोग अपने घरों को लौटेंगे।