फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस नेता के बेटे की हत्या: पिता बोले- मेरा बेटा तो गया बाकी को बचा लो, हमलावरों का सीसीटीवी

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 16 Nov 2025 02:02 PM IST

फिरोजपुर में आरएसएस नेता बलदेव राज अरोड़ा के बेटे नवीन की हत्या कर दी गई। पीड़ित पिता बलदेव राज अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर से कहा कि मेरा बेटा तो चला गया पर फिरोजपुर के अन्य लोगों को बचाओ। फिरोजपुर में कानून व्यवस्था बहुत बिगड़ी हुई है, आए दिन गोलियां चल रही हैं। गैंगस्टर बहुत बढ़ गए हैं। इस गैंगस्टरवाद को खत्म किया जाए। जब तक मेरे बेटे के आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक उसका अंतिम संस्कार नहीं होगा। आप आरोपियों को तलाशों, तभी मेरे बेटे को सही श्रद्धांजलि मिलेगी। फिरोजपुर शहर में आरएसएस नेता बलदेव राज के बेटे नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों के भागने का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सामने आया है। पुलिस दोनों आरोपियों को पहचान के लिए जगह-जगह पर पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज में नवीन को गोली मार कर दो आरोपी भागते हुए बाजार में नजर आ रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें