फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के युवक की कनाडा में हत्या, झील में मिली लाश

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 23 Jul 2025 08:00 PM IST

पंजाब के युवक की कनाडा में मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि बेटे की हत्या की गई है। क्योंकि युवक का शव एक झील में मिला है। पंजाब के कपूरथला के भुलत्थ के गांव रायपुर पीर बख्सवाला के रहने वाला युवक सुखजिंदर सिंह कनाडा में रोजी रोटी कमाने गया था। कनाडा के विन्निपेग शहर में उसका शव एक झील में मिला है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुखजिंदर सिंह लगभग 8 वर्ष पहले अपनी पढ़ाई के साथ-साथ काम के लिए कनाडा गया था। सुखजिंदर सिंह के पिता की लगभग 20 वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। घर पर सुखजिंदर सिंह की विधवा मां और बुजुर्ग दादी रहती है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी सुखजिंदर सिंह पर थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें