फिरोजपुर नगर काउंसिल के प्रधान अशोक सचदेवा की अगुवाई में हाउस की बैठक हुई। बैठक में सीवरेज और वाटर सप्लाई के अधिक बिलों को लेकर लोगों की नाराजगी के मुद्दे पर चर्चा की गई। लंबे समय से लोग इन सेवाओं के अधिक शुल्क को लेकर परेशानी जता रहे थे। बैठक के दौरान पार्षदों ने सीवरेज और वाटर सप्लाई के रेट कम करने का प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए पंजाब सरकार के पास भेज दिया गया है। अब सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही रेट कम करने के प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई हो सकेगी।