स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर 38 वेस्ट में जूनियर एवं सीनियर चंडीगढ़ स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जा रहा है। चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न इवेंट में बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं। प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष एकल, डबल्स के साथ सीनियर महिला एकल और डबल्स के मुकाबले खेले जा रहे हैं।