फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा लुधियाना रोड पर टमाटरों से भरी पिकअप वेन पलटी, ड्राइवर घायल

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 11:55 AM IST

वीरवार की देर रात मोगा-लुधियाना रोड स्थित कोटकपूरा बाईपास पुल पर एक पिकअप वेन, जो टमाटरों से भरी हुई थी, अचानक गाड़ी की टायर फटने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के कारण सड़क पर बड़ी मात्रा में टमाटर फैल गए हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।घटना की जानकारी मिलते ही मोगा नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उनकी अगुवाई में समाज सेवा सोसाइटी के सदस्यों, नगर निगम कर्मियों और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर पिकअप वेन को सीधा किया और सड़क पर बिखरे टमाटरों को इकट्ठा किया। साथ ही, सड़क को धोकर फिसलन हटाई गई ताकि आगे कोई और दुर्घटना न हो।बताया जा रहा है कि पिकअप वेन जालंधर जा रही थी, तभी अचानक उसका टायर फट गया, जिससे यह हादसा हो गया। सड़क की सफाई के बाद यातायात दोबारा सुचारु कर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें