सतलुज दरिया पार हजारों एकड़ जमीन पर होने वाला अनाज (गेहूं व धान) नाव के जरिए ही मंडियों में पहुंचता है। कई बार नाव पर अनाज से लदी ट्रालियां दरिया में डूब जाती है। इसीलिए सीमावर्ती किसान गांव दोना मत्तड़ की तरफ दरिया पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। सरपंच खंडा सिंह वासी गांव राजा राय का कहना है कि अपने खून पसीने से सींच कर दरिया पार जमीन पर फसल का उत्पादन करते हैं, जब मंडियों में पहुंचाने का समय आता है तो उनके पास नाव ही एक सहारा है। जब मंडियों में गेहूं व धान पहुंचाने के लिए नाव पर लादकर लाते भी हैं तो दरिया में कई बार डूब जाती है।