नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए मोगा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। मोगा फोकल प्वाइंट पुलिस ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोटकपूरा फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से 1010 नशीली गोलियां और बिना नंबर प्लेट वाली पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनजीत सिंह, निवासी गांव कोकरी फूला सिंह, के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह एक केस में भगोड़ा भी घोषित था।फोकल प्वाइंट चौकी पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि उससे और पूछताछ की जा सके। इस मामले में और भी खुलासे हो सके