फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवाड़ा टाउनशिप में तेंदुए की दस्तक से दहशत, वन्यजीव विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन

कंडी क्षेत्र के ब्लॉक तलवाड़ा के अधीन गांव बडाला में पिछले माह घर में घुसकर तेंदुए द्वारा गाय के बछड़े को मारने की घटना अभी लोगों के जेहन से पूरी तरह निकली भी नहीं थी कि अब तलवाड़ा टाउनशिप में तेंदुआ देखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद तलवाड़ा शहर सहित आसपास के कंडी क्षेत्र में लोगों में भय और दहशत का माहौल है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तलवाड़ा शहर के सेक्टर-2 में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और वशिष्ठ भारती स्कूल के बीच स्थित जंगल क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में जंगल के आस पास एक तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, वाइल्डलाइफ तलवाड़ा के वन रक्षक रशपाल सिंह ने बताया कि उन्हें भी सेक्टर नंबर दो के निवासी राजेश अरोड़ा ने बताया कि टाउनशिप क्षेत्र में देर रात तेंदुए की गतिविधियों से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भेजी थी। इसके बाद वन्यजीव विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने देर रात तक क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन में वन रक्षक रशपाल सिंह के साथ सुनील कुमार, दर्शन सिंह, परविंदर सिंह और सतीश कुमार शामिल रहे। टीम ने टाउनशिप क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों और जंगल के आसपास तलाश की, लेकिन देर रात तक तेंदुए की किसी भी प्रकार की गतिविधि दिखाई नहीं दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें