फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा की अनुकृति ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, हुआ भव्य स्वागत

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 23 Jan 2026 05:30 PM IST

मोगा की अनस्टॉपेबल मार्शल आर्ट एकेडमी की होनहार छात्रा अनुकृति ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मोगा सहित पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है। लुधियाना में आयोजित ताइक्वांडो अंडर-14 (38 किलोग्राम भार वर्ग) की चैंपियनशिप में अनुकृति ने गोल्ड मेडल जीता है। फाइनल अनुकृति ने तेलंगाना की खिलाड़ी को पराजित किया। इस प्रतियोगिता में एकेडमी के अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। हर्ष (अंडर-17) और रणदीप सिंह (अंडर-17) ने नेशनल स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मोगा को गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों के मोगा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। अनुकृति की माता मीनाक्षी अरोड़ा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी बेटी ने नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर न केवल मोगा बल्कि पंजाब का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि अनुकृति आगे चलकर देश का नाम भी रोशन करेगी। वहीं, अनस्टॉपेबल मार्शल आर्ट एकेडमी की डायरेक्टर भावना बांसल ने इस सफलता का श्रेय एकेडमी की कोच प्रिया विमला को दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें